{"_id":"5b6895a64f1c1b0c718b8291","slug":"153358070218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलाकिंग की बार्डर लाइन ठीक कराने को दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलाकिंग की बार्डर लाइन ठीक कराने को दिया निर्देश
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/घनश्यामपुर। नगर पंचायत बदलापुर के वार्ड नंबर 12 ऊदपुर गेल्हवा में निर्माणाधीन इंटरलाकिंग का कार्य मानक के अनुरूप न होने से नाराज अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र ने कार्यदायी संस्था को फिर से इंटरलाकिंग कराने का निर्देश दिया है। इस बात को लेकर कार्यदायी संस्था में हड़कंप मचा हुआ है। ईओ की सख्ती के कारण कार्यदायी संस्था इंटरलाकिंग की बार्डर लाइन को दुरुस्त कराते हुए उसे बेहतर बनाने में लग गई है। यह कार्यवाही अधिवक्ता उपेंद्रमणि त्रिपाठी की शिकायत पर हुई है।
बदलापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बदलापुर-शाहगंज मार्ग से यादव बस्ती तक इंटरलाकिंग का कार्य एक पखवारे पूर्व शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था द्वारा मानक से हटकर कार्य कराया गया। गांव निवासी अधिवक्ता उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने 17 जुलाई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में इस बात की शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि इंटरलाकिंग के लिए बनाई जा रही ईंट की रेलिंग में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। जिसकी जांच जब ईओ डा. महेंद्र कुमार ने किया तो मामला सही पाया गया। उन्होंने इंटरलाकिंग की चौड़ाई कम पाये जाने पर उखाड़कर फिर से बनाये जाने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में उसे उखाड़कर फिर से बनाया जा रहा है।