{"_id":"5b6895a34f1c1bde6d8b69ee","slug":"15335807008-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार को सुबह धान के एक खेत में अधेड़ का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। कीचड़ में सने शव और आस पास रौंदी गई फसल को देखने से लगता है कि मौत से पहले उसने संघर्ष किया होगा। मृतक के मुहं से रक्तस्राव भी हुआ था। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
सेमरी गांव में स्थित एस के मार्डन हाईस्कूल के निकट बगल धान के खेत मे सोमवार की सुबह गांव वालो ने एक व्यक्ति का शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पहले लोगों ने डायल 100 पर समपर्क किया लेकिन फोन नहीं लगा। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई तो करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष होगी। वह लाल रंग का कुर्ता और धोती पहने था।
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के विझवट नहर के दूसरे नंबर फाटक पर सोमवार की अपराह्न तीन बजे नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के विझवट गांव में नहर के पास गुजर रहे राहगीर ने नहर के दूसरे नंबर फाटक पर तैरता हुआ महिला का लाश देखा। शव से दुर्गंध उठ रही थी।ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना महराजगंज थाने की पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, एसआई वासुदेव,वीरेंद्र कुमार व हरिश्चंद्र राव मय फोर्स के साथ पहुंचे।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया यह लगभग 8 से10 दिन पुरानी महिला का शव है। यह कहीं से बहकर आई है।उन्होंने बताया कि सीने पर किसी धारदार हथियार का निशान है।उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के लगभग है।