फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाई मार्ग पर रविवार की देर शाम युवती के साथ ट्रक चालक ने छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवती रविवार की देश शाम शौच के लिए सड़क किनारे गई थी। उधर से गुजर रहे ट्रक चालक ने युवती के साथ छेडख़ानी की। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंच गए। ट्रक चालक ने रफ्तार तेज कर दी फिर भी वाहन से पीछाकर लोगो ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक शिशुपाल सिंह यादव निवासी कन्नौज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

मुंगराबादशाहपुर । पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की अपहृत छात्रा को सोमवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा बीते महीने की 11 जुलाई को घर से बाहर किसी कार्यवश गई थी ,लेकिन वापस नहीं आई। परिजन परेशान होकर चारो तरफ खोजबीन किए। लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पंवारा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई ।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छान-बीन शुरू कर दी । सोमवार की सुबह 11 बजे परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रा को पुराना थाना पंवारा से सकुशल बरामद कर लिया ,जो बस पकड़ कर कहीं जाने की फिराक में थी । पूछ्ताछ में लड़की ने बताया की वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ भागी थी और शादी कर अपना घर बसा ली है ।
विज्ञापन


खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा बाजार में रविवार की रात मनबढ़ों ने एक गैराज में तोडफ़ोड़ की। आरोप है कि 13 हजार रुपये गैराज संचालक से छीन लिए । पुलिस एन सी आर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है । मनेछा निवासी मोहम्मद जाबिर का जौनपुर शाहगंज रोड पर मनेछा बाजार में ऑटो गैराज है । रात में गैराज संचालक जाबिर अपने गैराज में सोये थे। छह की संख्या में मनबढ़ पहुंचे और गैराज में तोडफ़ोड़ करने लगे । आरोप है कि बदमाशो ने गैराज संचालक से 13 हजार रुपए छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगरामऊ। स्थानीय पुलिस ने हरिहपुर रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
उनके पास से बरामद बाइक लंभुआ सुल्तानपुर निवासी राजेश वर्मा की है। वह तीन अगस्त को राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ आए थे। बाइक परिसर में खड़ी कर अंदर गए और कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली चोरी की बाइक पर तीन लोग सवार होकर ढखवा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास से दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम प्रदीप पाल, निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ व विमल पाल निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ बताया ।

मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित महिला अपने एक बच्चे के साथ घर पर अकेलो रहती है। उसकी पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। महिला का आरोप है कि वह एक अगस्त की रात घर के कमरे में सोई थी तभी पड़ोस का युवक उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह वह भागकर दिल्ली चला गया। दिल्ली से लौटकर वह शनिवार को घर आया तो उसने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर मनबढ़ युवक ने अपने परिजनों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला के सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सिकरारा। थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में सोमवार को जमीनी विवाद में पड़ोसियों से मार पीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो को शांति भंग में जेल भेज दिया। वहीं एक पीड़ित ने थाने के दीवान व मुंशी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।।
प्रतापगंज बाजार निवासी अजीत जायसवाल व समर नाथ का अपने पड़ोसी निजामुद्दीन से जमीन संबंधि विवाद चल रहा था ।इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पहले पक्ष से अजीत जायसवाल व समर नाथ और दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन सहित एक लोग घायल हो गए । थाने पर दोनों पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इसके अलावा दोनों तरफ से दो लोगो को शांतिभंग में चालान कर दिया है। उधर एक पक्ष के अजीत जायसवाल ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया कि थाने पर दीवान व मुंशी ने उसे प्रताड़ित किया । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय राय ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के कोटेदार ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें 6 लोगों पर जबरन राशन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच मे जूट गई है। लालपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार बाबूराम यादव ने जलालपुर थाने पर तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह सोमवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों को राशन बांट रहा था।तभी गांव के विक्रम जबरन राशन मांगने लगे। हमने राशन देने से इनकार किया तो वह और लोगों को बुलाकर जबरन गेहूं व चावल सहित वितरण रजिस्टर उठा ले गए। इस संबंध में पूछे जाने पर एसआई कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कारवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed