{"_id":"5b6894b44f1c1b6a1c8b4a2e","slug":"15335804611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारे से हो गया था वातावरण भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारे से हो गया था वातावरण भक्तिमय
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी भगेलूराम रामजी सेठ फर्म द्वारा रविवार को सावन माह में 13वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू द्वारा किया गया। इसमें श्रद्घालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि सावन माह में ही मेरे नवीनतम फर्म की शुरुआत हुई थी। भगवान शिव की कृपा से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती चली आ रही हैं। इसी उद्देश्य से यह भंडारा सावन माह में निरंतर 12 वर्षों से होता चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। विनीत सेठ ने कहा कि शिव ही कलयुग में ऐसे देवता हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। शिव की उपासना करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिव व सद्गुरु़ में कोई अंतर नहीं है। सद्गुरु ही शिव हैं जिसमें समाज का कल्याण करने की क्षमता है। कहा कि शनिवार को अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका समापन रविवार को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ किया गया। विशाल सेठ व विपिन सेठ ने भंडारे में आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया।