फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर-हर महादेव के जयघोष से देर शाम तक गूंजते रहे शिवालय

हर-हर महादेव के जयघोष से देर शाम तक गूंजते रहे शिवालय

Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से देर शाम तक गूंजते रहे शिवालय
जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को सारा आलम केसरिया हो गया था। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कांवरियों की टोली हर-हर, बम-बम का घोष करते हुई शिवालयों में उमड़ पड़ी थी। त्रिलोचन महादेव, श्री गौरी शंकर धाम सुजानगंज समेत सभी शिवालयों में भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के गिर्द सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शहर के शीतला धाम मंदिर, मैहर मंदिर और नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सुजानगंज स्थित श्री गौरीशंकर धाम में मंगला आरती के बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक जलाभिषेक चलता रहा। बोलबम कांवरियों संघ के लोग भी जलाभिषेक के लिए भोर से ही कतार में लग गए थे। उन्होंने प्रयाग से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बदलापुर सौम्या पांडेय के नेतृत्व में महराजगंज, बदलापुर, सुरेरी, मीरगंज की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी एवं फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में भोर से कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बरईपार क्षेत्र के करशूलनाथ धाम, घसीटा नाथ, विशंभर नाथ लधेश्वर नाथ धाम शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लग गई थी। सोमवार पर तमाम लोगों ने व्रत किया और घर के निकट शिवालय में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। सारा वातावरण शिवमय हो गया था। कांवरियों की टोली प्रयाग से जल लेकर दोपहर बाद पैदल गौरीशंकर धाम पहुंची और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही दियावां नाथ, महाहादेव, शोभनाथ आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। दियावांनाथ मंदिर में दिन भर रुद्राभिषेक चलता रहा। सैकड़ों कावरिया वाराणसी से गंगाजल लेकर गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंचे। आनंद तिवारी, आशुतोष तिवारी, पुरषोत्तम सेठ,संतोष सेठ, मौलवीय मिश्र, अरविंद मिश्र, गोलू,रिंकू ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव युवक मंगलदल डोभी क्षेत्र के जमुनीबारी गांव के पास लोगों ने कांवरियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया, जिसका संचलान सत्येंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, अनुराग,प्रदीप,राजन, विशाल,शिवम, अंकित ने सहयोग किया। सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर पर सोमवार को कांवरियों द्वारा जलाभिषेक करने के भक्तों की भीड़ रही। सोमवार को हजारों की संख्या में कांवरिया वाराणसी से चलकर पैदल आकर सोमवार को जलाभिषेक करते हैं। महराजगंज क्षेत्र के सैकड़ों कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डीजे के साथ भजन कीर्तन करते व बाबा भोलेनाथ का जयाकारा लगाते हुए उन्हें विदा किया। जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है। जिसमें नाहरपुर से सवंसा से गोण्डालपुर, गद्दोपुर, बैसहरा आदि गांवों से जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed