{"_id":"5b64a3fc4f1c1b75568b51bc","slug":"153332222916-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लावारिश बच्चों को मामा को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लावारिश बच्चों को मामा को सौंपा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। मछलीशहर में लावारिस टहलते मिले बच्चों को पुलिस ने उसके मामा का पता लगाकर उनके हवाले कर दिया। इलाहाबाद जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के कटहरा बाजार निवासी दो बच्चे गुरुवार को भटकते हुए मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पौहा गांव में पहुंच गए। दोनों मासूमों को लावारिस हालत में भटकता देख गांववालों ने पुलिस को सौंप दिया।
बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता से विवाद के बाद उनकी मां कहीं चली गई। उनका पिता दोनों को लाकर एक बाजार में लावारिस छोड़कर भाग गया। जहां से किसी ने मछलीशहर आने वाली बस पर बैठा दिया। पुलिस ने हंडिया पुलिस को बच्चों के बारे में बताया तो वहां की पुलिस ने पता लगाकर बताया कि उन बच्चों का मछलीशहर में कस्बे में ही ननिहाल है। पुलिस ननिहाल के पते पर पहुंची तो पता चला कि बच्चों की मां गुस्साकर यहीं पर आई है। पुलिस ने बच्चों को उसके मामा को सौंप दिया। दोनों बच्चे इरफान (सात) और उसकी बहन तस्लीमा (छह) हैं।