{"_id":"5b64a14e4f1c1bf6548b68c8","slug":"15333215445-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर रहकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर रहकर जताया विरोध
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक के आह्वान पर शुक्रवार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह और महामंत्री डा. विजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारी सामूहिक अवकास पर रहे। वित्तपोषित कालेजों के शिक्षक ने सरकार के नीतियों की निंदा करते हुए वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। 13 अगस्त से दो दिन तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 28 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबोधित पत्रक सौंपेंगे। संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह और महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। सातवें वेतन की संस्तुतियों को लागू करने में हिला हवाली कर रही है। पुरानी पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन उस पर कोई पहल नहीं किया गया। मानदेय शिक्षकों मानदेय देने समेत कई मांगों पर को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसे पूरा नहीं कर रही है। 13 व 14 अगस्त को काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 28 अगस्त को विवि परिसर में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डा. राजीव रतन सिंह, डा. अजय सिंह, डा. विनय सिंह, डा. आरएन ओझा आदि मौजूद थे।