फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हरियाली के लिए लगाए जाएंगे 960477 पौधे

हरियाली के लिए लगाए जाएंगे 960477 पौधे

Sat, 04 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हरियाली के लिए लगाए जाएंगे 960477 पौधे
जौनपुर। जिले में हरियाली करने के लिए कुल नौ लाख 60 हजार 477 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अकेले वन विभाग को चार लाख 62 हजार 372 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वन विभाग डेढ़ लाख पौधा लगा चुका है। 26 विभागों चार लाख 98 हजार 105 पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग ने पौधों को लगाने के लिए ब्लाकवार लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। पौधा लगाने के लिए विभागों को अलग से बजट नहीं दिया गया है। बल्कि वे विभागीय आयोजनगत बजट में से 0.5 फीसदी पैसा या फिर मनरेगा के पैसे से पौधरोपण कराएंगे। पौधरोपण के लिए विभागों द्वारा स्थानों का चयन कर गड्ढों की खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत जिले में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। पौधा लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान वन विभाग सहित सभी 27 विभागों को नौ लाख 60 हजार 477 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है। ग्राम्य विकास विभाग को 141849 पौधे, राजस्व विभाग को 82095, पंचायती राज विभाग को 82095, आवास विकास को 7680, औद्योगिक विकास को 6654, नगर विकास को 15360, लोक निर्माण को 14357, सिंचाई 13320, रेशम विकास को 2654, कृषि को 7680, पशुपालन को 5320, सहकारिता 4880, उद्योग को 8480, विद्युत को 5320, माध्यमिक शिक्षा को 8013, बेसिक शिक्षा को 5507, प्राविधिक शिक्षा को 7147, उच्च शिक्षा को 6653, श्रम को 4013, स्वास्थ्य को 7987, परिवहन को 3680, रेलवे को 5987, रक्षा को 7360, उद्यान को 36333 और पुलिस विभाग को 7680 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। अभी तक वन विभाग द्वारा ही 51 हजार पौधे लगाए गए हैं। पौधों को लगाने के लिए स्थानों का चयन कर गड्ढों की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जौनपुर। उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग ने पौधों को लगाने के लिए ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस दौरान, जिले के सभी 21 ब्लाकों में 141849 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें बदलापुर ब्लाक में 7600, बक्शा में 7921, बरसठी में 7040, धर्मापुर में 4160, डोभी में 5520, जलालपुर में 4720, करंजाकला में 8241, केराकत में 5680, खुटहन 7600, मछलीशहर में 7360, महराजगंज में 7120, मड़ियाहूं में 7921, मुफ्तीगंज में 4160, मुगराबादशाहपुर में 6480, रामनगर में 7921, रामपुर में 6800, शाहगंज में 9041, सिकरारा में 6560, सिरकोनी में 5840, सुईथाकला में 6320 और सुजानगंज में 7840 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 960477 पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। पौधों का लगाने की जिम्मेदारी वन विभाग सहित सभी 27 विभाग को सौंपी गई है। पौधों को लगाने के लिए स्थानों का चयन कर गड्ढा खोदने का कार्य किया जा रहा है। विभागीय आयोजनगत बजट में से 0.5 फीसदी पैसा या फिर मनरेगा के पैसे से पौधरोपण कराया जाएगा। पौधा लगाने के लिए शासन से कोई बजट नहीं आया है।
- एपी पाठक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed