फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
महाराजगंज। ब्लॉक के डेल्हूपुर केवटली ग्राम सभा के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाल कर सभी को शिक्षा के लिए जागरूक किया। क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया गया। विधायक ने शिक्षकों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता पर शिक्षा है। हर वर्ग को शिक्षित करना उनका लक्ष्य है। शिक्षक सौ फीसदी पंजीकरण कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी बसन्त शुक्ल ने कहा कि घर-घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका एडमिशन स्कूल में कराएं। शिक्षकों को इस वर्ष ज्यादा एडमिशन का लक्ष्य दिया गया है। कहा जिन विद्यालयों में नामांकन अधिक होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। रैली के पूर्व इसी क्रम में विधायक ने बच्चों को ड्रेस पुस्तक तथा विद्यालय में ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए तीसरा सबसे बड़ा बजट होता है। इसमें बच्चों के शिक्षा ड्रेस कॉपी किताब सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है। शिक्षकों को भलीभांति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। समय से विद्यालय आएं जिससे सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को संकेत करते हुए कहा कि महाराजगंज विकासखंड में जितने भी जर्जर विद्यालय हैं उनकी सूची उपलब्ध कराएं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्वागत में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों का मन मुग्ध किया। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ महाराजगंज के अध्यक्ष उमा नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख पति विनय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला,डा. भानु प्रताप राव, रामपाल, राम शबद, प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, विनोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed