फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उमंग, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है हरियाली तीज

उमंग, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है हरियाली तीज

Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
उमंग, सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है हरियाली तीज
हरितालिका तीज
जौनपुर। शहर के वृंदावन गार्डन में लायनेस क्लब की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मेहंदी लगाई। गीत संगीत, नृत्य प्रस्तुत कर झूलाझूल कर आस्था, उमंग, सौंदर्य, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि सावन माह में मनाया जाने वाला हरियाली पर्व दंपतियों के वैवाहिक जीवन में समृद्धि, खुशी और तरक्की का प्रतीक है। इस पर्व में हरियाली शब्द से ही साफ है कि इसका ताल्लुक पेड़-पौधों और पर्यावरण से है। मंडल पीआरओ मिदहत फात्मा ने कहा कि यह त्योहार जीवन में जश्न का प्रतीक है और हरियाली तीज का पर्व प्रकृति का त्योहार हैं। इस मौके पर महिलाएं अच्छी फसल के लिए भी प्रार्थना करती हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कपूर ने कहा कि सावन में जब संपूर्ण प्रकृति हरी चादर से आच्छादित होती हैं, उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं पर झूले पड़ जाते हैं। सचिव शैल मौर्य ने कहा कि चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस मौके पर महिलाएं मेंहदी लगाकर लोकगीत गाती है, झूला झूलती है और खुशियां मनाती है। इस त्योहार के पीछे धार्मिक कारण के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी शामिल है। एरिया चेयरपर्सन ममता उपाध्याय ने कहा कि आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लायंस अध्यक्ष अशोक मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष गायत्री साहू, सोना बैंकर, शर्मिला सिन्हा, अंजलि कपूर, कविता वर्मा, रेनू आनन्द, नीलम पांडेय, संगीता गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, सुधारानी, कल्पना सिंघानिया, प्रीति गुप्ता, नीलू सेठ आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed