{"_id":"5b634ea74f1c1b05468b58b9","slug":"15332348482-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिलो के विवाद में फंसा सडक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलो के विवाद में फंसा सडक का निर्माण
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क
मीरगंज। जंघई बाजार बाईपास लिंक मार्ग दो जिलों की सीमा विवाद में फंस गया है। दोनों जनपद के पीडब्ल्यूडी अधिकारी एक दूसरे जिले की सड़क होने की बात कह रहे हैं, जिसके कारण बाईपास लिंक मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जंघई बाजार में जरौना-जंघई सड़क से जंघई-दुर्गागंज सड़क को जोड़ने वाला बाईपास लिंक मार्ग गड्ढों में बदल गया है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस लिंक मार्ग से दुर्गांगज हंडिया, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर की तरफ के लोग निकलते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। भाजपा नेता गंगापार आईटी प्रभारी आकाश दुबे ने जब जौनपुर जनपद के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की आनलाइन मांग की तो वहां से जवाब मिला कि यह इलाहाबाद जनपद की सड़क है। इस पर आकाश दुबे ने इलाहाबाद के अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की ऑनलाइन शिकायत कर दी। इलाहाबाद से जवाब मिला कि यह सड़क जौनपुर जनपद की है। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार इस सड़क का निर्माण किस जनपद ने कराया था। भाजपा नेता आकाश दुबे का कहना है यह लापरवाही है। शिकायतकर्ताओं को झूठा जवाब देने का प्रयास किया जा रहा है, इसकी शिकायत वह पीडब्ल्यूडी मंत्री से करेंगे।