फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो अक्टूबर से पहले शौचालयों का कराएं निर्माण: सीडीओ

दो अक्टूबर से पहले शौचालयों का कराएं निर्माण: सीडीओ

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो अक्टूबर से पहले शौचालयों का कराएं निर्माण: सीडीओ
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने विकास खंड रामपुर के सभागार में रामपुर, रामनगर व बरसठी के ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया।
विज्ञापन

जिसमें तीनों ब्लाको के सभी गांवों में कराए जा रहे स्वच्छ शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा दी गई धनराशि को अति शीघ्र लाभार्थियों के खाते में भेजने को कहा। विकास खंड रामनगर में ग्रामसभा जमालापुर (पट्टी), सिरौली, कुम्भापुर, कसियांव, जवंसीपुर व विकासखंड रामपुर में ग्राम सभा परानपुर, रामपुर, धनुहाँ, मई, राघोरामपट्टी, सहदतपुर एवं विकासखंड बरसठी के दर्जनों गांवों में शौचालय निर्माण कार्य न कराए जाने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने कहा कि दो अक्टूबर से पूर्व सभी गांव हर हाल में शौच मुक्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में एक अगस्त से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के अंतर्गत गांवों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीमें गाँवों का भ्रमणकर साफ सफाई की समुचित जांचकर रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी एवं संचालन बीडीओ रामनगर रामचरित्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed