{"_id":"5b634ea04f1c1b75568b4ec0","slug":"153323484111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार ने खुलवाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार ने खुलवाया ताला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को जोगियापुर स्थित सूरज पुस्तक केंद्र का ताला अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर नायब तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने खोलवा दिया।
पुस्तक केंद्र पर बोर्ड की कापी छापने का आरोप था। इस संबंध में लाइन बाजार में रामपलट मौर्य के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 16 जुलाई के अनुपालन में सूरज प्रिंटिंग प्रेस व सूरज पुस्तक केंद्र का ताला खुलवाकर अवमुक्त करते हुए आवेदक राम पलट मौर्य की सुपुर्दगी में दिए जाने का आदेश हुआ है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पांच लाख रुपए का अंडर टेकिंग प्रस्तुत किया जा चुका है। उन्होंने ताला खुलवाकर अवमुक्त करते हुए चाभी रामपलट मौर्य की सुपुर्दगी में देने का निर्देश दिया। इसके क्रम में नायब तहसील सदर मान्धाता प्रताप सिंह ने जाकर ताला खुलवा दिया।