फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारह घंटे में तीन फीट बढ़ गया गोमती का जल स्तर

बारह घंटे में तीन फीट बढ़ गया गोमती का जल स्तर

Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बारह घंटे में तीन फीट बढ़ गया गोमती का जल स्तर
गोमती का जलस्तर बढ़ा
जौनपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढने लगा है। बारह घंटे के भीतक नदी के जलस्तर में करीब तीन फीट बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो ऐतिहासिक शाही पुल के नीचे लगी रंग विरंगी लाइट सुबह तक डूब जाएगी।
विज्ञापन
गोमती नदी का जलस्तर सुबह करीब आठ बजे तक आठ फीट तक रहा। शाम को साढ़े आठ बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 11 फीट तक पहुंच गया। हालांकि खतरे का निशान 25 फीट पर है। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से 14 फीट नीचे है। गोमती नदी का जल स्तर बढने के चलते पीली नदी में भी पानी तेजी से बढने लगा है।
विज्ञापन
पीली नदी बक्शा विकास खंड के दरियागंज के पास गोमती में मिलती है। नदी का जलस्तर बढने के चलते पीली नदी का बहाव थमने लगा है। जिससे पानी लगातार बढ़ रहा है। बदलापुर खुर्द गांव के पास बना रपटा पुल एक दिन पहले ही पानी में डूब चुका है। जिससे दर्जन भर से अधिक गांवकों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed