फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Wed, 20 Mar 2019 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के खोजनापुर गांव में बुधवार को सुबह जाफराबाद थाने की पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 507 शीशी अवैध शराब के अलावा शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खोजनापुर गांव में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर एक खेत के शराब पैक कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। वे भाग निकले। मौके से मुख्य आरोपी चंद्रशेखर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 507 शीशी देशी शराब, 200 खाली शीशी, ढक्कन, लहन व अन्य सामान बरामद हुए। उधर, सुरेरी थाना क्षेत्र के नूरपुर बाजार में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान के मोपेड से प्लास्टिक की तीन बोरी में 110 शीशी अवैध शराब बरामद किया। चालक पुलिस को देखते ही मोपेड छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन





पांच लाख की अवैध शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
खुटहन थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच टीम को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। खुटहन थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 104 पेटी अवैध देशी शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब तस्करों के पास से बरामद शराब की कीमत पांच लाख बताई गई है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, तीन चाकू, एक बाइक, एक स्कार्पियो, एक आई-10 कार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसलाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि खुटहन पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही कर गभिरन के आगे सड़क के किनारे सुरेश विश्वकर्मा के मकान से गैर प्रांत की बनी देशी शराब के साथ छह शराब तस्करों को बुधवार को सुबह करीब 4.15 बजे गिरफ्तार किया है। मौके से स्कार्पियो, हुंडई आई-10 में छुपाई गयी 104 पेटियों में से एक पेटी को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रत्येक पौवा पर रायल सीक्रेट व्हिस्की लिखा हुआ है । बरामद शराब की बाजार में कीमत लगभग 05 लाख रुपये है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे निजी लाभ के लिए शराब की तस्करी करते है। पुलिस से बचने के लिए चोरी की गाडिय़ों तथा फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग करते हैं । इस प्रकार अभियुक्त अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रांत से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उत्तर प्रदेश राज्य सीमा में बेचकर सरकार के राजस्व को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। खुटहन थाने की पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में संगम यादव, निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज, हिमांशु गुप्ता निवासी वार्ड नं 04 सरवरपुर थाना खेतासराय, आदित्य राज यादव, निवसी अंगुली थाना खुटहन, ऋषभ यादव निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज, सुरेश विश्वकर्मा निवासी रानीपुर थाना खुटहन और सोनू यादव निवासी कुचैना थाना खुटहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed