{"_id":"5b61fe884f1c1b6e118b6ca5","slug":"153314879220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरियहवा घाट पर रपटा पुल डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरियहवा घाट पर रपटा पुल डूबा
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/घनश्यामपुर। पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के चलते पीली नदी बढ़ाव पर है। बदलापुर क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में स्थित चकरियहवा घाट पर बना रपटा पुल पानी में डूब गया है। रपटा पुल पानी में डूबने से कई गांवों का मुख्य मार्ग से सम्पर्क टूट गया है। मुख्यमार्ग तक आने के लिए लोगों को आठ से दस किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है।
रपटा पुल के पानी में डूबने के चलते आवागमन बाधित हो गया है। बदलापुरखुर्द , रारीकला , रारीखुर्द , लेदुका , दुर्गापट्टी , मछलीगांव , मसनपुर , मोलनापुर समेत 20 से अधिक गांवों के लोगों को बदलापुर तहसील मुख्यालय और मुख्य मार्ग तक आने के लिए इसी पुल से होकर गुजरते हैं। अब पुल डूबने के चलते इन गांव के लोंगों को बदलापुर आने के लिए लेदुका, बटाऊवीर से होकर आठ से दस किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी सफर करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्रों को हो रही है। इन गांव के छात्र छात्राएं बदलापुर, सिंगरामऊ, सरायहरखू, औंका आदि स्थानों पर स्थित इंटर और डिग्री कालेजों में पढने जाते हैं। उन्हें कालेज जाने के लिए नदी को पार करने के लिए यही एक पुल मात्र सुगम रास्ता था। लेकिन नदी का जल स्तर बढने के चलते पुल डूब गया और लोगों को परेशानी आवागमन में हो रही है। बदलापुरखुर्द के ग्रामप्रधान पप्पी सिंह , मछलीगांव के ग्राम प्रधान कलेक्टर यादव सहित अनिल सिंह , सत्यदेव सिंह , अजय पाण्डेय आदि लोगों ने बताया कि रपटापुल को ऊंचा करने के लिए बारिश से पहले से ही मांग की जा रही थी। लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। पिछले वर्ष इसी पुल से गुजरते समय साइकल सवार युवक नदी में डूब गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऐसी ही स्थित दुगौलीकला में पीली नदी पर बने रपटा पुल का है । यहां भी पुल डूबने से दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीण आवागमन को लेकर हलकान हैं ।