{"_id":"5b61fe324f1c1ba43e8b4b3a","slug":"15331487154-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बैंक ड्राप्ट जमा करो पहले पाओ सोलर पंप का लाभ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बैंक ड्राप्ट जमा करो पहले पाओ सोलर पंप का लाभ...
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर 145 सोलर पंप किसानों को बांटा जाएगा। इसका लाभ पहले बैंक ड्राप्ट जमा करो पहले पाओ सोलर पंप के आधार पर किसानों को दिया जाएगा। सोलर पंप का लाभ किसानों को 18 अगस्त तक दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। वे आसानी से अपने फसलों की सिंचाई कर सके।इसके लिए सरकार द्वारा अनुदान पर किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें दो एचपी, तीन एचपी व पांच एचपी के 145 सोलर पंप अनुदान पर किसानों को देने का लक्ष्य रखा गया है। किसान इसका लाभ लेने के लिए बैंक ड्राफ्ट कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दें। साथ ही बैंक ड्राफ्ट की मूल प्रति उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध करा दें। विभाग द्वारा पहले बैंक ड्राप्ट लाओ पहले सोलर पंप पाओ के आधर पर किसानों का चयन कर उनको लभांवित किया जाएगा। इस दौरान दो एचपी का डीसी सरफेस सोलर पम्प 40 हैं। एक सोलर पंप का मूल्य 169400 रुपये है। इसी तरह क्रम में तीन एचपी एसी सबमर्सिबल सोलर पम्प 10 हैं। एक सोलर पंप का मूल्य 259000 रुपया है। वहीं तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल सोलर पंप 90 हैं, जिनकी कीमत 269990 रुपए है। इन सोलर पंपो पर 70 प्रतिशत अनुदान है। शेष धनराशि को किसान को देनी होगा। पांच एचपी एसी सबमर्सिबल सोलर पम्प पांच है। एक सोलर पंप का मूल्य 342000 रुपया है। जिसमें 40 फीसदी का अनुदान है। शेष धनराशि किसानों को देन होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।