{"_id":"5b5f5a924f1c1b54208b6120","slug":"15329757541-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगुनाह को जेल भेजने से नहीं कायम होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगुनाह को जेल भेजने से नहीं कायम होगी सुरक्षा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ जिले के कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी बाजार में शेख हामिद के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा बेगुनाह पर किसी भी तरह का अत्याचार होता है तो कमीशन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनको रोकने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था काबू करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लेकिन किसी बेगुनाह को जेल भेजकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई नहीं जा सकती। दस दिन पूर्व शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव में मुखबिर की सूचना पर खेतासराय, शाहगंज, खुटहन, सरपतहा सर्किल के तमाम थानों की फोर्स की कार्यवाही में प्रतिबंधित मांस व गोवंशों की बरामदगी में पुलिस पर आरोप है कि तमाशबीन पर फर्जी मुकदमा कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल पाठक, देव आशीष मिश्रा, सैफी हामिद आदि उपस्थित रहे।