{"_id":"5b5f5a5d4f1c1bbd298b6e4f","slug":"15329757047-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड के हुसेपुर गांव में जर्जर बिजली के तार से हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। अग तक तार टूटने से एक भैंस की जान भी जा चुकी है। वहीं ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है।
हुसेपुर गांव में नेहरू नगर स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से 2 फेस की लाइन आई हुई है। जिसमें नीचे जीआई का तार लोहे का लगा हुआ है,जो काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। वह बार-बार टूट कर गिरता रहता है। तार टूटकर गिरने के बाद जबकि बिजली विभाग को सूचित किया जाता है तो उनके द्वारा आकर तार को जोड़ दिया जाता है। लगभग 4 साल पहले तार के टूटकर कर गिरने से हुसेपुर निवासी शिव प्रसाद यादव की भैंस की मौत हो गई ।उनकी पत्नी माला देवी व बेटी करेंट की चपेट में आने से बाल-बाल बची थी। तार बदलने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रतिनिधियों के साथ -साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन अभी तक तार नहीं बदला गया । इस बाबत बिजली विभाग के जेई निर्भीक ने कहा कि इस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जो अभी तक पास नहीं हुआ। जिला मुख्यालय पर तार नहीं है । जिससे बदला नहीं जा पा रहा है।