फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क पर बना गड्ढा मौत को दे रहा दावत

सड़क पर बना गड्ढा मौत को दे रहा दावत

Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बना गड्ढा मौत को दे रहा दावत

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के जलालपुर बाईपास के समीप जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग पर खोदा कर छोड़ा गया गड्ढा कभी भी जानलेवा हो सकता है। साल भर से चल रहे हाइबे निर्माण कार्य की वजह से सड़क चौड़ीकरण करने के लिए सड़क के अगले बगल से मिट्टी उठाया गया है। जिससे लोगों के घर से पानी निकलने के लिए नाला बनवाया गया था। जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ लोगों ने अपने घर के सामने तथा हाइबे से सटाकर सड़क पर गड्ढा खोदकर अपने घरों का गन्दा पानी बहाने लगे। पानी सीधे गड्ढे पर जमा हो रहा है और पानी से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जब उस गढ्ढे में पानी भर जाता है तो रोड पर बहता है उस गन्दे पानी के बीच मे से कोई भी राहगीर आना जाना नहीं चाहता। गड्ढा काफी बड़ा होने से दुर्घटना का भय बना हुआ है।

गड्ढे में फंसा ट्रक, यातायात बाधित
सुजानगंज। क्षेत्र के सुजानगंज-मछलीशहर मार्ग पर स्थित मुस्तफाबाद बाजार के पास टूटी पुलिया के पास ट्रक फंस गया। टूटी पुलिया के चलते आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है, जिसका नतीजा रहा कि बुधवार को एक ट्रक फंस गया। अभी कुछ ही दिन हुए हैं इस मार्ग को बने लेकिन अभी से ही भारी वाहनों का फंसना शुरू हो गया है। एक वर्ष पूर्व सुजानगंज से जौनपुर जाने वाली बस ठीक उसी स्थान पर फंसी थी। काफी कोशिश के बाद जेसीबी मशीन से उसे निकाला गया था। गांव निवासी आकाश जायसवाल ने बताया कि ट्रक भोर में लगभग तीन बजे से ही फंसा पड़ा है। जिसकी वजह से 13 घंटे तक यातायात बाधित रही। यह मार्ग कुंदहा से मछलीशहर जाता है। विगत कई वर्षों से खराब थी। यह सड़क जिसका निर्माण कार्य किया जा रहा है यदि इस पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो आए दिन लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जौनपुर, वाराणसी, मड़ियाहूं, जंघई तक का यातायात बाधित होने से यात्रियों को भारी संकट का सामना करना पड़ा। शाम लगभग 4 बजे ट्रक को क्रेन बुलवा कर लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रोड नंबर सात पर कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क धंसने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क के अगर बगल का कीचड़ तथा नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सीमेंट फैक्ट्री तथा अन्य कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही है, जिसके कारण हमेशा वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सीडा उद्यमी कल्याण संघ के अध्यक्ष शिवाजी सिंह व संगठन मंत्री सुनील यादव आदि ने बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी सुनी नहीं गई। सीडा प्रबंधक स्वताभ दास रंजन ने बताया कि शीघ्र ही सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed