{"_id":"5b58c4a64f1c1bb24b8b50c0","slug":"153254416214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरोल व्यवस्था समाप्त करने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरोल व्यवस्था समाप्त करने की उठाई आवाज
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पेरोल व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज उठाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि काफी दिनों से मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को 2019 में होने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी कर रही है। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छह अगस्त से तीन दिवसीय के निदेशालय में क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद नौ अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारी निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की प्रोन्नति सफाई नायक एवं सुपरवाइजर पद सृजित कर प्रोन्नति करने, शासन स्तर पर लंबित सेवा नियमावली को बनाने, केवल सफाई काकार्य लेने, पेरोल व्यवस्था समाप्त करने, वेतन मद एक करने, समय से एसीपी लगाने, पूरानी पेंशन बहाल करने, अवशेष वेतन देने, सातवें वेतन का एरियर देने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है।
धरने को संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, पारसनाथ यादव, सीबी सिंह, महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह, संयुक्त परिषद के चंद्रशेखर सिंह, आंगनबाड़ी संघ के अध्यक्ष सरिता सिंह, रामकेश यादव आदि ने संबोधित किया। धरने में अशोक गौतम, अंजनी मौर्य, पंकज यादव, रामआसरे यादव, जितेंद्र सिंह, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।