{"_id":"5b58c3a24f1c1b44748b6d47","slug":"15325439017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए सर्वे शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए सर्वे शुरु
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं से वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से जिले के सभी न्याय पंचायतों में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में 21 नोडल अधिकारी व 77 पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगाए गए हैं। इन अधिकारियों को ब्लाक सहित न्याय पंचायत आवंटित किया गया है, जो लाभार्थियों का चयन करेंगे।
सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार ने निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, शौचालय व आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों का सर्वेक्षण करने को कहा है। 24 जुलाई से लेकर दो अगस्त सर्वे करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिले में सर्वे के लिए 21 नोडल अधिकारी व 77 पर्यवेक्षणीय अधिकारी लगा दिए गए हैं।इनको सर्व करने के लिए ब्लाक सहित न्याय पंचायत भी आवंटित कर दिया गया है। इन अधिकारियों द्वारा मंगलवार से अपने -अपने संबंधित ब्लाक व न्याय पंचायत में सर्वे का कार्य शुरु कर दिया गया है। इन अधिकारियों द्वारा गांव की खुली बैठक कराकर उसमें उक्त योजनाओं से छूटे पात्रों का चयन करेंगे। साथ ही एक रजिस्टर में उनका नाम अंकित करेंगे। इसके बाद उनको योजना का लाभ देने क कार्य किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि वंचित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए 21 नोडल अधिकारी व 77 पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिन्होंने मंगलवार से कार्य शुरू दिया है।