फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गरीबों के विकास को प्राथमिकता दे रही सरकार

गरीबों के विकास को प्राथमिकता दे रही सरकार

Mon, 16 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के विकास को प्राथमिकता दे रही सरकार

विज्ञापन
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और समाज से पीड़ित वर्ग के विकास को तरजीह दे रही है। सरकार की मंशा है कि हर वर्ग को मुख्य धारा में लाना है। उन्होंने रविवार को शहर के होटल में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा किया था, जिसे पूरा किया। धान, गन्ना के बकाए का भुगतान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की साख विदेशों में बढ़ाई है। जन धन योजना, उज्जवला योजना, किसान फसल बीमा योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ देश हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सरकार ने जो वादा किया था आज उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर ली है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ईश्वरदेव सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिघानिया, राजवीर दुर्गवंशी, आशू गुप्ता, संजय पाठक, हरिश्चंद सिंह, डा. दिनेश सिंह बब्बू, डा. राजवीर सिंह, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed