{"_id":"5b4b96864f1c1b52748b4f06","slug":"15316803874-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की लोकप्रियता से घबड़ाकर कर रहे शिलान्यास का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की लोकप्रियता से घबड़ाकर कर रहे शिलान्यास का शिलान्यास
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी से सपा के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र और प्रदेश सरकार घबड़ा गई है। यही वजह है कि जिन विकास परियोजनाओं का पहले ही शिलान्यास हो चुका है उसका भी शिलान्यास किया जा रहा है। प्रदेश की जनता समय आने पर जवाब देगी। वह रविवार को मल्हनी विधान सभा के सेक्टर व बूथ अध्यक्षों को आजाद हिन्द इंटर कालेज बाबूपुर लखौवा के परिसर में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने एक बूथ पर 20 यूथ की तर्ज पर कार्यकर्ताओं की ओर से की गई तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अखिलेश यादव के विकास कार्यों से इतना घबराई है कि सपा के कार्यों पर अपना नाम देकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ और सेक्टर प्रभारी झूठ और अफवाह पर लगाम लगाएं और अपना बूथ जिताकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से मल्हनी अध्यक्ष रामधारी पाल, महासचिव रामयश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव, केशजीत यादव, संघर्ष यादव, नियामुद्दीन, दिवाकर यादव, यशवंता यादव, राजेश गोपालन, धर्मेंद्र यादव, कमलेश यादव, बच्चा यादव, पवन यादव, आर.बी. यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।