फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के जुमले से ऊब चुकी है देश की जनता

भाजपा के जुमले से ऊब चुकी है देश की जनता

Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के जुमले से ऊब चुकी है देश की जनता

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से देश की जनता ऊब चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पूर्व देश की जनता से जो वादे किए थे वह सभी हवा हवाई साबित हुए। राणा गोस्वामी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कर्मस्थली इलाहाबाद से जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। इस क्रम में वे रविवार को यहां आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में आम चुनावों से पूर्व नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी की नाकामियों को गिनाते हुए जनता से बड़े- बड़े वादे किए थे। उनको पूरा करने के लिए 60 महीने का समय मांगा था। समय पूरा होने को कहा है लेकिन एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया। जनता हिसाब मांगने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर समूचे देश में पार्टी जनजागरण यात्रा कर रही है। ब्लॉक स्तर पर जा कर जनता को वादों की याद दिलाई जाएगी, जो प्रधानमंत्री ने किए थे। इसकी शुरुआत इलाहाबाद से हो चुकी है।

वाराणसी मंडल के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जनता को भाजपा ने धोखा दिया है, जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी। इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद के सिंह व प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह , बीडी दूबे ,महेन्द्र दूबे ,सौरभ यादव ,अखिलेश पान्डेय, न्नदलाल, मोनू मौर्या,विवेक ,मनोज दूबे, देवानंद मिश्रा , ब्रह्मदेव दुबे , सौरभ तिवारी , अखिलेश श्रीवास्तव , नन्द लाल दुबे , दीपक मिश्रा , मणीन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे। उधर, मछलीशहर व सिकरारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा. राकेश उपाध्याय व मंगला मिश्र के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर चक्रपाणि पांडेय, लव कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश दुबे, नन्हे खां, अली अंसारी, जफर सलमानी,राधे लहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed