{"_id":"5b4b95854f1c1b3b5a8b4fab","slug":"15316801307-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवतापूर्ण शिक्षा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवतापूर्ण शिक्षा देने पर जोर
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में संघ के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा देकर कुशल नागरिक बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि सभी विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को आगे आना होगा। संगठन के संयोजक सुशील उपाध्याय ने कहा कि जिन जूनियर विद्यालयों में छात्रों की संख्या 100 से अधिक है वहां अनुदेशकों की तैनाती की जाए। तमाम ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्रों की संख्या अधिक लेकिन अनुदेशकों की तैनाती नहीं की गई। सह संयोजक विष्णु शंकर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली हो। जरूरत पड़ी तो संघ सरकार का घेराव कर अपनी मांगों को रखेगा। संघ के सदस्य डा. संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों की जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण किया जाएगा। बैठक में बक्शा विकास खंड की इकाई को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए संयोजक और छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया। बैठक में डा. कमलेश, डा. मनीष सिंह, डा. भानुप्रताप राव, राकेश सिंह, संजय वेनवंशी, श्रीप्रकाश सिंह, शैलेश चतुर्वेदी, माधुरी, डा. अरविंद, मंजू पांडेय आदि मौजूद रही।