{"_id":"5b4a425e4f1c1b48748b4bc9","slug":"15315933075-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई जरौना मार्ग जर्जर, बाबा नगर में सडक बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई जरौना मार्ग जर्जर, बाबा नगर में सडक बनी तालाब
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज(जौनपुर)। जंघई से जरौना जाने वाली सड़क गड्ढे मे तब्दील हो चुकी है। बाबानगर में तो सड़क की हालत और खराब हो चुकी है। पहली ही बरसात में जलभराव हो गया है। एक साल के पहले की स्थिति आज भी बनी हुई है। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंघई रेलवे स्टेशन को जरौना रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली 15 किमी लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सबसे खराब स्थिति बाजारों की है। कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, जवाहरनगर में गड्ढो में जल भराव है। जंघई के पास बाबानगर में रेलवे फाटक से एक किमी तक सड़क पुरी तरह तालाब में बदल गयी है। जहां जल भराव से राहगीर रोजाना गिर रहे है। एक साल पहले की स्थिति आज भी बनी हुई है। इसबीच सरकार द्वारा कई बार गड्ढा मुक्त की घोषणा की गई। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जलभराव होने से अगल बगल के दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता आकाश दुबे का कहना है बाबानगर में जलभराव की शिकायत ऑनलाईन की गयी तो विभाग ने बता दिया की सड़क का मरम्मत करा दिया गया है। जबकि सड़क अभी भी तालाब की तरह दिख रही है। अवर अभियन्ता लोक निर्माण एसएन यादव का कहना है कि जहां सड़क पर गड्ढे बने है उसका स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। शासन से सहमति नहीं मिली है। जहां सड़क खराब है उसको ठीक करा दिया जाएगा।
सुईथाकला: सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मार्ग से खेतापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क महीने भर में ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई। पीडब्लूडी विभाग द्वारा उक्त सड़क को अभी एक महीने के भीतर ही उसका पुन:निर्माण कार्य कराया गया। परंतु महीना भर नहीं बीता की सड़क जगह-जगह उखड़ गयी। धीरे-धीरे सड़क अपनी पुरानी स्थिति में तब्दील होती जा रही है। जबकि मरम्मत के दौरान ग्रामीणों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण में मानक अनुरूप ना होने का आरोप लगा चुके थे। उसके बावजूद विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी सड़क का मानक ठीक नहीं करा सका। गांव के संजय सिंह व अन्य ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किया की इसकी जांच कराकर विभागीय अधिकारी व ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।