फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा

भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा

Sun, 15 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा
रथयात्रा
जौनपुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भक्तों ने जगन्नाथ भगवान का इस कदर जलाभिषेक किया कि भगवान अस्वस्थ हो गए। स्वस्थ होने के बाद वह रथ पर सवार होकर सैर को निकले। शनिवार को शहर के रासमंडल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। रास्ते भर भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। रविवार को छप्पन भोग व महाआरती होगी। उसके कढ़ी-भात का भोग लगेगा और भंडारा होगा।
विज्ञापन

भगवान शुक्रवार को स्वस्थ हो गए। उनकी पूजा-अर्चना की गई। शनिवार की शाम को भगवान जगन्नाथ बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ पर आरूढ़ किया गया। आरती के बाद जयकारे के साथ रथ यात्रा आगे बढ़ी। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, भलभद्र के विग्रह थे। उसके आगे भक्त भजन-कीर्तन करते और नाचते हुए चल रहे थे। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी मची रही। रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। लोग प्रभु के दर्शन के लिए सड़क के किनारे खड़े रहे। सलमान ग्रुप ने झांकी प्रस्तुत किया। नगर भ्रमण के पश्चात रात करीब नौ बजे से जगन्नाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर रथयात्रा समाप्त हुई। यहां भगवान के विग्रह की आरती की गई। उसके बाद उन्हें सिंहासन में बैठाया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा उर्दू बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उर्दू बाजार चौराहा स्थित रानी धनदेयी कोठी से निकाली गई शोभायात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों और प्रभु का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। देर शाम पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट के योगेश भाटिया, रवि मिंगलानी, विभूति गुप्ता, शिवशंकर साहू, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, जगदीश गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed