{"_id":"5b4a421d4f1c1b49748b4af2","slug":"15315932437-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ रवि कुमार का हुआ बहराइच ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ रवि कुमार का हुआ बहराइच ट्रांसफर
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत(जौनपुर)। डोभी ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक नहीं बुलाने की बात पर पिछले तीन माह से तनातनी चल रही थी। शासन ने इस गतिरोध को खत्म करने के लिए बीडीओ रवि कुमार का स्थानांतरण बहराइच कर दिया है।
ब्लाक प्रमुख शिवशंकर सिंह और खंड विकास अधिकारी रवि कुमार में तीन महीने से तनातनी चल रही थी। ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ के खिलाफ जिलाधिकारी व शासन से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास में मनमानी की जा रही है। सोलर लाइट में खरीद प्रक्रिया का पालन किए बिना चहेते फर्म को से काम करा लिया गया। प्रमुख पर अनुचित काम करवाने के लिये दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद से क्षेत्र पंचायत की बैठक ही नहीं बुलाई जा रही थी। तीन माह से चल रहे इस मामले का पटाक्षेप तब हुआ, जब प्रदेश सरकार के ग्राम विकास अनुभाग के अनुसचिव डा.अंबरीष कुमार सिंह ने बीडीओ रवि कुमार का ट्रांसफर इसी पद पर बहराइच जिले के लिए कर दिया।