फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगा शीतला चौकिया धाम

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगा शीतला चौकिया धाम

Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगा शीतला चौकिया धाम
जौनपुर। दर्जन भर से अधिक ऐतिहासिक इमारतों वाले शहर को सरकार भले ही पर्यटन के नक्शे पर नहीं विकसित कर सकी पर सामाजिक संगठन मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्लान तैयार किया है। इसकी शुरुआत शीतला चौकिया धाम से होगी। सीनियर सिटिजन सदस्यों वाली संस्था जन सहयोग से करोड़ों का विकास कार्य करने की तैयारी की है। जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक इसपर काम भी शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन ने शीतला चौकिया धाम को शाहगंज जौनपुर मार्ग से जोडने वाली दोनों सड़कों पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराने के साथ सड़क के दोनों छोर पर अमलताश, गुलमोहर और अशोक के पौधे लगवाएगी। तीनों प्रकार के पौधों को एक के बाद एक क्रमवार लगाया जाएगा ताकि रंग बिरंगी छटा बिखरे। श्रद्धालुओं को छाये में बैठने व आराम करने के लिए सड़क के किनारे ऊंचा कर उस पर संगमरमर लगाया जाएगा। शीतला चौकिया धाम पूर्वांचल का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। आस पास के अन्य जिलों के लोग भी जब मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जाते हैं तो पहले शीतला चौकिया धाम में मत्था टेकने आते हैं। मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके प्रधान और महामंत्री घनश्याम साहू कहते हैं कि सड़क किनारे वृक्षारोपण , प्रवेश द्वार, सौंदर्यीकरण से पर्यावरण शुद्धता के साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्माण संस्था के सदस्यों और जन मानस के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed