फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेडिकल एजेंसियों पर कस्टम विभाग का छापा

मेडिकल एजेंसियों पर कस्टम विभाग का छापा

Sun, 15 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल एजेंसियों पर कस्टम विभाग का छापा
पड़ताल
जौनपुर। कस्टम विभाग वाराणसी की टीम ने शनिवार को शहर की मेडिकल एजेंसियों पर छापेमारी की। कुछ मेडिकल संचालक दवाओं के बिल बाउचर नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर बिल प्रस्तुत करने को कहा है। कागजात न दिखाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। पिछले दिनों बंगलादेश की सीमा पर कस्टम विभाग की पश्चिम बंगाल की टीम द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाओं के तार जौनपुर से जुड़े होने के संकेत मिलने के बाद टीम ने यह कार्यवाही की है।
विज्ञापन

कस्टम विभाग वाराणसी के उप निरीक्षक केशव सिंह ने बताया कि शहर के रासमंडल स्थित फार्मा ट्रेडिंग कंपनी, स्टेशन रोड पर स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी और आस पास की कुछ अन्य दवा की दूकानों पर छानबीन की गई। उन्होंने बताया फेंसाड्रिल समेत कु छ अन्य दवाएं जो प्रतिबंधित हैं और उनका इस्तेमाल नशे के रूप में लोग कर रहे हैं। ऐसी दवाओं को बिना किसी डाक्टर के पर्चे के ही बेचा जा रहा है। कस्टम विभाग की कोलकाता की टीम ने ऐसी ही दवाओं की खेप पकड़ी थी। वहीं से सूचना मिली थी कि दवा के अवैध कारोबारियों के तार जौनपुर से जुड़े हैं। जौनपुर में कुछ दवा की दूकानों पर ऐसी दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही है। मेडिकल ऐजेंसियों की गोदामों में भी छानबीन की गई। कुछ कारोबारियों ने दवा की बिल नहीं दिखाई है। उन्हें समय दिया गया है। समय के भीतर बिल न प्रस्तुत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर लगते ही दवा की कई दूकानों के शटर बंद हो गए। लोग एक दूसरे से फोन पर टीम का लोकेशन लेते रहे। टीम में एसएन भटनाकर और उप निरीक्षक केएम यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed