फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कमियों को शीघ्र दुरुस्त करें: सीएमओ

कमियों को शीघ्र दुरुस्त करें: सीएमओ

Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कमियों को शीघ्र दुरुस्त करें: सीएमओ
शाहगंज(जौनपुर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय ने शनिवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर अस्पताल की कमियों की जानकारी ली। कमियों को शीघ्र सुधारने का निर्देश अपने मातहतों को दिया। सीएमओ ने चिकित्सालय के अधीक्षक डा. डीएस यादव से चिकित्सालय की व्यवस्था पर बातचीत करने के बाद अस्पताल के वार्ड, आपरेशन थिएटर, एक्स-रे रुम, पैथोलोजी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे प्लेट उपलब्ध नहीं था। इसके उपरांत महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रसूता महिलाओं एवं तीमारदारों से चिकित्सालय के व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

करंजाकला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय ने शनिवार की दोपहर में सीएससी केंद्र मेहरावां का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक डा. कमला प्रसाद अनुपस्थित मिले। जिनसे एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। प्रसव केंद्र, ओपीडी व दवा स्टोर की जांच की। इस दौरान मरीजों ने फार्मासिस्ट विजय कुमार द्वारा दवा बेचने और धन उगाही करने का आरोप लगाया। जिसकी जांच करने का निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतासराय के डा. रोहित कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed