{"_id":"5b48f5b74f1c1b466d8b475c","slug":"15315081498-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क के सुंदरीकरण में सीडा विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क के सुंदरीकरण में सीडा विफल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में लाखों की लागत से बन रहे नये पार्क का कार्य अधर में लटका है। जिससे उस पार्क में हरियाली के स्थान पर धास-फूंस उग रहे हैं। पार्क बनाने का कार्य अधर में लटके हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है। लेकिन उस पार्क को विकसित रुप देने में सीडा विफल साबित हो रहा है।
सीडा कार्यालय के मुताबिक उस पार्क को बनाने का काम एक निजी फैक्ट्री द्वारा लिया है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह पार्क मूर्त रूप नहीं ले पाया है। सुंदरीकरण का कार्य भी नहीं हो पाया है। जिससे पार्क परिसर में अभी तक हरियाली नहीं हो पाया है। जिससे यहां घास व फूंस उग रहे हैं। जिससे उस पार्क में कूड़ा फेंका जा रहा है। पार्क के अंदर बाहर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। उसके बाहर जो नाली बनाया गया है। वह भी सफाई के अभाव में बजबजा रही है। पार्क में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। सीडा उद्यमी कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवाजी आदि उद्यमियों ने कहा कि शिकायत के बावजूद सीडा प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में सीडा प्रबंधक स्वताभ दास रंजन ने बताया कि पार्क को विकसित कराने का काम चार मीनार फैक्ट्री ने लिया है। पार्क विकसित करने के लिए उनको पत्र भेजा गया है।