{"_id":"5b48f5aa4f1c1b58488b4589","slug":"153150813516-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से बनी सड़क का टेंडर कराने की तैयारी में जुटा जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से बनी सड़क का टेंडर कराने की तैयारी में जुटा जिला पंचायत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत की महिमा अपरंपार है। पहले से बनी सड़क पर दोबार टेंडर किया जा रहा है। एक बार इसकी शिकायत करने पर टेंडर निरस्त कर दिया गया था। अब फिर टेंडर कराने की तैयारी में की जा रही है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत कटवार निवासी बिट्टन देवी ने की है।
बिट्टन देवी का कहना है कि जिला पंचायत ने 21 मार्च को टेंडर निकाला था। उसमें समें जलालपुर ब्लाक में पक्की सड़क दूबेपुर से छितौना हरिजन बस्ती होते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग तक (15.60 लाख), रेहटी धरांव मार्ग से दूबेपुर मार्ग तक (24.59 लाख), रेहटी धरांव की अवशेष सड़क (24.70 लाख), छितौना से जिला पंचायत की सड़क तक (9.50 लाख), जलालपुर दूबेपुर की अवशेष सड़क का (11.80 लाख) टेेंडर जारी किया गया था। इसकी शिकायत 27 मार्च को सांसद, प्रभारी मंत्री, डीएम, सीडीओ से की गई। इनमें से कई सड़कें दुुरुस्त हैं। लिहाजा टेंडर निरस्त हो गया। अब फिर उसके टेंडर की तैयारी चल रही है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राहुल सिंह का कहना है कि मार्च में 382 सड़क, पुलिया आदि निर्माण कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया था, जिसे कम समय के कारण निरस्त किया गया था। जिस सड़क को बनी हुई बताया जा रहा है, उस पर पंचायत ने कोई धन नहीं खर्च किया है। अगर सड़क अच्छी स्थिति में है तो जांच कराकर उसे बाहर कर दिया जाएगा।