फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानदेय के लिए करेंगे आर पार की लड़ाई

मानदेय के लिए करेंगे आर पार की लड़ाई

Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मानदेय के लिए करेंगे आर पार की लड़ाई

विज्ञापन
मछलीशहर। मानदेय के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए सभी वित्तविहीन शिक्षक तैयार रहे। 31 जुलाई तक सरकार यदि मानदेय देने की घोषण नहीं करती है तो हम शिक्षक अगस्त माह में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उक्त बातें माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के एमएलसी उमेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी में आयोजित संघ की बैठक में कहा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही वित्तविहीन शिक्षकों को समाजवादी सरकार द्वारा दी जाने वाली मानदेय की सुविधा को बिना बताए व अकारण ही बंद कर दिया गया। ऐसे सरकार को दुबारा सत्ता में आने का काबिल नहीं है। मानदेय के लिए जब वित्तविहीन शिक्षक सम्मेलन करने के लिए लखनऊ में जुटे तो उन पर लाठियां बरसाई गई। साथ ही कहा कि आप के संघर्षों के बदौलत हम किसी भी हाल में मानदेय लेकर रहेंगे। प्रधानाचार्य व महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी वित्तविहीन शिक्षक एकजुट रहें। संघर्ष का परिणाम जल्द ही सार्थक रूप में सामने आएगा। इसके पूर्व माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के एमएलसी उमेश द्विवेदी को लखनऊ से वाराणसी जाते समय जिले के बार्डर से ही जगह-जगह वित्तविहीन शिक्षकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री शरद कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, नन्हकऊ गुप्ता, प्रकाश चंद पाल, श्यामध मिश्रा, जय प्रकाश यादव, अमित दुबे, विकास सिंह, अंकुर शुक्ला, सुनील शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed