फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अभिभावक के रूप में छात्रों की सुरक्षा करती है पुलिस

अभिभावक के रूप में छात्रों की सुरक्षा करती है पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अभिभावक के रूप में छात्रों की सुरक्षा करती है पुलिस
पुलिस की पाठशाला

विज्ञापन
जौनपुर। अनुशासन ऐसा सूत्र है, जिसमें जिंदगी पिरोई होती है। जीवन अनुशासन में ढल जाए तो कहीं मुसीबत नहीं आएगी, जिंदगी संवर जाएगी। यह पाठ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने रजा दाउद शिया इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला में पढ़ाया। उन्होंने छात्र छात्राओं को यातायात, अपराध, सोशल मीडिया और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर जगह अनुशासन ही मुसीबत से बचाता है। छात्रों ने भी हर मुद्दे पर उनसे बेबाक सवाल किए और जवाब से संतुष्ट नजर आए।
पुुलिस अधीक्षक ने क्लास की शुरुआत रोजक अंदाज से की। छात्र जीवन के कुछ संस्मरण सुनाए और उनके जरिए साबित किया कि अनुशासन की जिंदगी में क्या अहमियत है। यातायात व्यवस्था भी अनुशासन से जुड़ी है और पढ़ाई लिखाई भी। पहले हमें लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है और फिर उसको पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करना होता है। जो अनुशासित होते हैं वे अच्छे-बुरे की समीक्षा करके काम करते हैं। वे कभी गलत कदम नहीं उठाते।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों से कहा कि पुलिस से सुरक्षा के लिए है। उससे डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस पर भरोसे को बढ़ाने जरूरत है। एक समय था कि जब लोग चौकीदार से भी डरते थे मगर आज पुलिस के बड़े अधिकारियों से अपनी बात बेधड़क कहे हैं। पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम हुई है। इसे और कम करने की जरूरत है। अपराध के रोकथाम की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। जनता और पुलिस में सहयोग बढ़ेगा तो अपराधियों की समाज में जगह ही नहीं रह जाएगी। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए महिलाओं को आत्मबल मजबूत करना होगा। जिसका मनोबल ऊंचा होगा वह अपनी सुरक्षा कर लेगा। उन्होंने एंटी रोमियो दस्ता, साइबर क्राइम, महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने कहा कि छात्रों ने जो सीखा है उसे दोस्तों और परिजनों को भी बताएं। प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने आभार व्यक्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, यातायात उप निरीक्षक विजय प्रताप ने भी छात्रों को सुरक्षा सें संबंधित रोचक जानकारियां दी। संचालन भोजपुरी गायक रवींद्र सिंह ज्योति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध के प्रति किया सजग
जौनपुर। सीओ सिटी नृपेंद्र ने छात्रों को साइबर अपराध के बरे में बताया। कहा कि जब फोन, कंप्यूटर, इंटरनेट पर कोई गलत टिप्पणी की जाती है या किसी से धोखाधड़ी होती है तो वह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। फेसबुक पर उन्हीं से दोस्ती करें जिनके बारे में अच्छे से जानते हों। किसी के विचार को साझा करने या उसपर कमेंट करने से पहले सोच लें कि उनके विचारों से आप सहमत हैं या नहीं। बिना जाने समझे किसी की पोस्ट को साझा न करें। उन्होंने एटीएम, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया। कहा बैंक कभी ग्राहक से एटीएम कार्ड का नंबर, पिन कोड नहीं पूछता। जालसाज बैंक के नाम पर भ्रमित कर ये जानकारियां लेते हैं और पैसे निकाल लेते हैं।
1090 पर बेझिझक करें शिकायत
जौनपुर। महिला थाना प्रभारी तारावती यादव ने कहा कि किसी भी अपराध को छिपाना भी अपराध है। किसी भी लड़की के साथ कोई छेडख़ानी करता है या उत्पीडन कर रहा तो वह 1090 और 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यहां उन्हें अपना नाम और पहचान बताने की जरूरत नहीं होती। पुलिस उन्हें थाने भी नहीं बुलाएगी और समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों को एसएमएस भेजना और बार-बार फोन करना भी अपराध है।

बिना हेमलेट नहीं चलने का लिया संकल्प
जौनपुर। पुलिस की पाठशाला में एसपी को सुनने के बाद छात्रों ने संकल्प लिया कि अज से वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बिना हेलमेट के बाइक से नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed