{"_id":"5b48f2884f1c1b40748b4711","slug":"153150733430-12-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0 जुलाई तक जंघई नहीं आएंगी 12 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0 जुलाई तक जंघई नहीं आएंगी 12 ट्रेनें
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी-जंघई रेलवे रुट पर कपसेठी व जंसा रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद नान इण्टरलाकिंग होने के चलते 14 जुलाई से 20 जुलाई तक 12 ट्रेने जंघर्ई स्टेशन पर नहीं आएंगी। इनमें से कुछ ट्रेने को बदले हुऐ रुट से जायेंगी तो कुछ के समय मे परिवर्तन किया गया है।
परसीपुर से सेवापुरी के बीच रेल दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद 14 से 20 जुलाई तक नान इण्टरलाकिंग काम होने के कारण मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान आठ ट्रेने निरस्त कर दी गयी है। जंघई स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया की 13005 हाबड़ा अमृतसर पंजाब मेल 19 जुलाई तक, 13006 अमृतसर हाबडा पंजाब 17 जुलाई तक, 14203/14204 वाराणसी लखनऊ इण्टरसिटी 14 से 20 जुलाई तक, 15017 कुर्ला से गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 22 जुलाई तक, 15018 गोरखपुर से कुर्ला काशी एक्सप्रेस 20 जुलाई तक 54291/54292 वाराणसी प्रतापगढ़ पैसेंजर 20 जुलाई तक, 75115/75116 गाजीपुर प्रयाग के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन 20 जुलाई तक, वाराणसी लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर को 20 जुलाई तक निरस्त कर दी गयी है। इसी तरह बीएल पैसेन्जर वाराणसी से प्रतापगढ के बीच निरस्त रहेगी यह ट्रेन प्रतापगढ से लखनऊ के बीच चलाई जायेगी। इसके अलावा नीलान्चल एक्सप्रेस मरुधर एक्सप्रेस वाराणसी सुल्तानपुर लखनऊ के रास्ते व छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस इलाहबाद मडुवाडीह के रास्ते वाराणसी, देहरादून जनता एक्सप्रेस वाराणसी जफराबाद फैजाबाद लखनऊ के रास्ते से चलाई जायेगी। वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ दोपहर दो बजे की जगह वाराणसी से 3.30 पर चलाई जायेगी। इस रुट पर जंघई से भदोही व सेवापुरी से वाराणसी के बीच पहले ही रेल दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है । अब वाराणसी -जंघई के बीच भदोही से परसीपुर के बीच ही दोहरीकरण का काम बचा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए लगाए होमगार्ड
मीरगंज। व्यस्त सडक पर स्थिति रेलवे क्रासिंगो पर यातायात कन्ट्रोल करने के लिए उत्तर रेलवे ने होमगार्डो को ड्युटी पर लगाया है। वे भीड़ को कन्ट्रोल करके रेलवे फाटक बंद कराने मे मदद करेंगे। जंघई फाटक व कपसेठी फाटक पर दो दो होमगार्ड लगाये गये हैं ।
विज्ञापन
व्यस्त रेलवे फाटको पर बढती भीड व आये दिन फाटक तोडने की घटनाओ से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने आरपीएफ के माध्यम से होमगार्डो की तैनाती उन फाटको पर कर दी है जहा आये दिन फाटक तोडने की घटनाएं होती हैं। इन फाटको पर दो होमगार्ड आठ बजे सुबह से शाम चार बजे तक ड्यूटी करते नजर आयेंगे। इनकी हाजिरी आरपीएफ कार्यालय पर लगाई जायेगी। होमगार्डो का काम फाटक बंद होते समय अंदर घुसने वाले लोगो को रोकना होगा तथा अन्य किसी फाटक से छेड़छाड़ को भी इन्हे देखना होगा और कोई जोर जबरजस्ती करता है तो आरपीएफ को सुचना भी देगे। जंघई आरपीएफ से सम्बन्धित मछलीशहर जंघई फाटक पर व कपसेटी फाटक पर दो दो होमगार्ड तैनात कर दिये गये हैं।आरपीएफ इन्सपेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि व्यस्त फाटक ट्रैफिक कन्ट्रोल करने के लिए होमगार्डो को लगाया गया है।