{"_id":"5b47a5174f1c1b9d288b612a","slug":"153142197315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू से भरी जाएंगी बीटेक, बीफार्मा और एमबीए की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीयू से भरी जाएंगी बीटेक, बीफार्मा और एमबीए की सीटें
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित इंजीनियरिंग संस्थान के बीटेक, बीफार्मा और एमबीए की सीटों को यूपीटीयू से भरा जाएगा। परिसर में संचालित सभी विभागों की सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक होगी। काउंसलिंग के जरिए सभी सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। काउंसलिंग के लिए विभागों में तैयारी चल रही है।
विश्वविद्यालय परिसर में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एंड इंस्ट्रूमेंटेंशन, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रानिक्स एंड कंम्यूनिकेशन के अलावा फार्मेसी और एमबीए के 60-60 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। काउंसलिंग के बाद जो सीटें खाली रह जाएगी, उस पर सीधे दाखिला लिया जाएगा। इसके अलावा, सभी विभागों में 40-40 पेड सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को अतिरिक्त फीस देनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चालू सत्र से छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की है। काउंसलिंग की तिथि बीतने के बाद जो सीटें खाली रह जाएगी, उस पर दाखिला के लिए काउंसलिंग 27 और 28 जुलाई को कराई जाएगी। पेड सीटों पर दाखिला 30 जुलाई को लिया जाएगा। डा. रजनीश भाष्कर ने बताया कि काउंसलिंग की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।