{"_id":"5b479e304f1c1b08278b62d8","slug":"15314202053-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतासराय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतासराय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। हालत यह है कि प्लेटफार्म नंबर दो पर तो यात्रियों को बैठने के सिए सीट तक नहीं है। इस स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर सिर्फ दो ही ट्रेने रुकती है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में पूरा स्टेशन परिसर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे के चपेट में रहता है। वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखण्ड के खेतासराय स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज तो रेल प्रशासन ने बना दिया है लेकिन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां तक की प्लेटफॉर्म पर दो पर बैठने तक का इंतजाम नही है। यात्री प्रतिक्षालय की व्यवस्था तक नहीं है। जहां ट्रेन विलंब होने पर यात्री सर्दी गर्मी से बचाव करते हुए सुरक्षित बैठ सकें। वाराणसी से मुगलसराय तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी कई दिनों से बंद है। जिससे व्यापारी और छात्रों को को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजमगढ़ सीमा से सटा होने की बजह से दोनों जनपद के लोगों को इस स्टेशन से दिल्ली मुम्बई, लुधियाना कोलकाता जाने के लिए अपनी यात्रा करते है। एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर सिर्फ किसान एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस ट्रेन रुकती है। गोदान एक्सप्रेस, गंगा जमुना एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस समेत एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें इस रूट से गुजरती है। परंतु इनका स्टापेज खेतासराय स्टेशन पर नही है। चार वर्ष पूर्व खेतासराय स्टेशन पर यात्रियों को कम्प्यूटर आरक्षण टिकट के लिए पीआरएस की व्यवस्था की गई थी। परंतु कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से यह आए दिन बन्द रहता है। वर्तमान में यहां कम्प्यूटर ओपरेटर नहीं होने से आरक्षण व्यवस्था ठप चल रही है।
विज्ञापन