{"_id":"5b479d8c4f1c1b0a278b613a","slug":"153142004119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब गोमती ने जरूरतमंदों में किया अन्न का पैकेट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब गोमती ने जरूरतमंदों में किया अन्न का पैकेट वितरित
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने मंडलाध्यक्ष एमजेएफ प्रभात चतुर्वेदी के यूएसए से अधिष्ठापित होने के बाद भारत आने पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्लब के पदाधिकारियों ने टीडी कालेज स्थित सांईं बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों में अन्न का पैकेट वितरित किया। अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि जरूरतमंदों व गरीबों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करनी चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है। जरूरतमंदों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस दौरान रीजन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता, जोन चेयरपर्सन संतोष साहू, अशोक गुप्ता, सुधीर साहू, धनंजय पाठक, जितेंद्र गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुनीता पाठक, अरुणा गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, नीरज शाह आदि उपस्थित रहे। स्वागत क्लब के अध्यक्ष गणेश साहू व आभार सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
वहीं, शाहगंज संवाददाता के अनुसार लायंस क्लब स्टार द्वारा शाहपंजा मोहल्ला स्थित शाह बाबा की मजार पर आए गरीबों में अन्न वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी के नेतृत्व मे अन्न के पैकेट बनाकर जिसमें दाल, चावल, आटा, नामक, तेल, बेसन, बिस्कुट आदि को गरीबों में वितरण किया। संस्था के पदाधिकारी रूपेश जासवाल, कार्यक्रम संयोजक डा. तारिक़ बदरुद्दीन शैख़ ने सहयोग किया। इस मौके पर श्याम जी गुप्ता, सतीश गुप्ता, रवि सिंह, राजा तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, बिस्मिल्ला आदि उपस्थित रहे।