{"_id":"5b479d554f1c1b05278b636e","slug":"1531419987324-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख खर्च के बाद भी नहीं सुधरी सीडा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लाख खर्च के बाद भी नहीं सुधरी सीडा की व्यवस्था
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था विभागीय उदासीनता के कारण चरमरा गई है। प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के लिए सीडा द्वारा 24 लाख खर्च करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजतन औद्योगिक क्षेत्र में अंदर बाहर प्रकाश के लिए विद्युत खंभों में लगाए गए हाई मास्क, सोडियम लाइट बंद पड़ी है। जिसके चलते रात के समय राहगीरों को तथा उद्यमियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे अंधेरे में आने-जाने में जोखिम उठाना पड़ रहा है।
सीडा ने तीन साल पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में लाइट उपकरण लगाने के लिए 24 लाख का नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर को ठीका दिया था। उद्यमियों का आरोप है कि वह गुणवत्ता पूर्ण विद्युत उपकरण नहीं होने के कारण महीने के भीतर खराब हो गया। लाइट उपकरण लगाते समय ही उद्यमियों ने घटिया सामग्री का विरोध करने के बाद भी उनकी सुनी नहीं गई। सीडा उद्यमी कल्याण संघ का आरोप है मानक को ताक पर रखकर उपकरण लगाए गए है। ईओ लाल चंद्र भारती का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सीडा प्रबंधक स्वताभ दास रंजन ने बताया कि खराब विद्युत उपकरण को ठीक कराने के लिए पालिका प्रशासन को लिखा पढ़ी की जा रही है।