{"_id":"5b479ca14f1c1bbe248b622d","slug":"153141980712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की खटारा बस नहीं पहुंच पा रही जंघई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की खटारा बस नहीं पहुंच पा रही जंघई
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। एक साल पहले जंघई से जौनपुर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस सेवा एक माह से बंद हो गई। विभाग की लापरवाही के कारण बस जंघई तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे सुबह जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बस चालक की माने की विभाग द्वारा खटारा बस लगाने के कारण बस जंघई नहीं जा पा रही है। रोज कहीं न कहीं बिगड़ जा रही है। कभी स्टेयरिंग खराब होती है तो कभी पंप खराब हो जाता है। कुछ दिन पहले बस जमुहर गांव के पास खंदक में चली गई थी।
एक साल पहले जंघई रेलवे स्टेशन से सुबह जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। एक साल बीतते ही बस सेवा पूरी तरह बंद हो गई। बस चालक नरेंद्र यादव का कहना है कि विभाग जो अच्छी बस थी, उसे ले लिया। बदले में खटारा बस दे दिया है। जो रोजाना बिगड़ी पड़ी रहती है। इसकी स्टेरिंग भी खराब है। बस खराब होने के कारण जंघई नहीं पहुंच पा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव का कहना है कि विभाग की लापरवाही से बस सही ढंग से नहीं चल पाई। कुछ दिन संचालन ठीक हुआ। इसके बाद, बस अनियमित हो गई। अब एक महीने से बस जंघई नहीं आ रही है। जिला पंचायत राम आसरे यादव का कहना है कि सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह का कहना है कि बस का संचालन फिर से शुरू कराया जाएगा। एआरएम केशरी नंदन चौधरी का कहना है कि बस को ठीक करा दिया गया है। बस शुक्रवार से समय से पहुंचेगी।