{"_id":"5b479c974f1c1bc3248b5e86","slug":"15314197974-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड बने सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड बने सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। समाजवादी पार्टी की मांसिक बैठक गुरुवार को पूर्व मंत्री व शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई की अध्यक्षता में रोडवेज परिसर स्थित एक होटल में हुई। बैठक में विधानसभा में पदाधिकारी की कार्यकारिणी का चयन किया गया। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सजग रहने की बात कही। बैठक में अखण्ड प्रताप सिंह को शाहगंज विधानभसा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया। प्रेम प्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष, ग्यासुद्दीन महामंत्री, राकेश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार यादव, मो. मुस्लिम अंसारी व सतीश कुमार मौर्य सचिव मनोनीत किए गए। हरीशचंद यादव, विकास सिंह, सूबेदार यादव, सुभाषचंद्र राम, दुर्गेश मिश्रा प्रधान, पूर्व प्रधान रुदल चौहान, राम किशुन वर्मा, नफीस खान, राम सुग्रीव यादव, शौकत खान, प्रमोद कुमार यादव, गुफ़रान अहमद, सऊद आलम और सभासद मकसूद को कार्यकारणी का सदस्य बनाए गए। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्ग जाति एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। सरकार में जहां किसान खुशहाल थे वही छात्र छात्राओं को भी लैपटॉप जैसी सुविधा देकर उन्हें डिजिटल दुनियां की तरफ अग्रसर करने का काम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। प्रदेश में विकास को जो गंगा बहाई थी। मेट्रो रेल परियोजना के साथ ही आगरा एक्सप्रेस-वे आदि योजनाओं ने प्रदेश को विकास की तरफ अग्रसर करने का काम किया। लेकिन जब से प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ है कोई नया कार्य अभी तक शुरु नहीं हो सका है। है।
विज्ञापन