{"_id":"5b479c954f1c1b02278b6058","slug":"15314197959-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। भाजपा काशी प्रांत के प्रभारी नागेश्वर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते आज देश में अपना परचम फहरा रही है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लग जाए। वह अहमदपुर शिवाला पर पार्टी के जफराबाद विधान सभा कार्यकर्ता सम्मलेन में बतौर मुथ्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता कभी किसी व्यक्ति को मत देने या दिलाने का काम नहीं करता। कार्यकर्ता भारत माता के रक्षा, सुरक्षा, मान, देश हित के लिए मत देता तथा दिलाता है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिया। सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक अदना से कार्यकर्ता का महत्व किसी बड़े मंत्री या सांसद विधायक से कम नहीं बल्कि ज्यादा है। जिला महामंत्री व विधान सभा प्रमुख डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज पार्टी के कार्यकर्ताओं की ताकत ही है कि भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए न जाने किस किस विचार की पार्टियां एक हो रही है। उनके हर चाल का हमें जवाब देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन मंडल अध्यक्ष धर्मराज सिंह ने किया। इस अवसर पर राकेश विश्वकर्मा, अंकित पांडेय,सुभाष शुक्ला,प्रवीण सिंह,सुरेंद्र चौहान, अजित चौहान, रूदल राजभर,अतुल पांडेय,प्रह्लाद यादव आदि मौजूद रहे।