{"_id":"5b479c914f1c1b84468b6270","slug":"15314197911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के इंजन में फंसी घड़रोज, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के इंजन में फंसी घड़रोज, मची अफरा-तफरी
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। फैजाबाद-वाराणसी रेल प्रखंड पर गुरुवार को टाटा अमृतसर एक्सप्रेस से घड़रोज का झुंड टकरा गया। ट्रेन के इंजर में घड़रोज फंस गया जिसकी वजह से एयर पाइप फट गई और करीब पौने घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।
महगामा रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर टाटा अमृतसर एक्सप्रेस (डाउन) ट्रेन जा रही थी। मिहरावा स्टेशन के पास ट्रेन के सामने अचानक घड़रोजों का झुंड आ गया। जिसमें एक घड़रोज का सिर कटकर इंजन के अगले हिस्से में फंस गया। ट्रेन महगावां स्टेशन से थोड़ी दूर आगे बढ़ी तो एयर पाइप फट गया। जिसके चलते ट्रेन कोठवार रेलवे फाटक के समीप पहुंचते-पहुंचते खड़ी हो गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। उधर सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग पर कोठवार बाजार का फाटक भी गिरा दिया गया। करीब 40 मिनट तक ट्रेन खङी रही इस दौरान फाटक बंद रहा। आने जाने वाले परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद घड़रोज के सिर को इंजन से बाहर निकाला गया। जिसके बाद करीब 4:24 बजे ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।