{"_id":"5b4647434f1c1b76678b46d6","slug":"153133241714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के लिए सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के लिए सीएम को लिखा पत्र
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। क्षेत्र में रात के समय हो रही अघोषित विद्युत कटौती के परेशान नगर के समाज सेवी अनिल विश्वकर्मा, राम कुमार जायसवाल, राज कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर नगर में समस्या से अवगत कराया है। मुंगराबादशाहपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होती है। विद्युत उपकेंद्र पर मुंगराबादशाहपुर को 132 केवी सब स्टेशन उकनी से मिलती बिजली मिलती है। 132 केवीए सब स्टेशन 220 केवीए फूलपुर सबस्टेशन से जुड़ा हुआ है जो इलाहाबाद जिला में है। मुंगराबादशाहपुर जौनपुर जिले होने कारण जिले का शेड्यूल लागू होता है। ओवरलोडिंग होते ही मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र मैं भी अघोषित कटौती की जाती है। जबकि मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की मेन सप्लाई इलाहाबाद जिले के 220 केवी फूलपुर सबस्टेशन से ट्रांसमिशन किया जाता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के तालमेल के अभाव का खामियाजा मुंगराबादशाहपुर लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विशेष तौर पर मुंगराबादशाहपुर कस्बे घनी आबादी होने के कारण अघोषित कटौती से कस्बे के लोग त्रस्त हैं। ट्रांसमिशन इलाहाबाद जिले का डिस्ट्रीब्यूशन शेड्यूल नियंत्रण जौनपुर जिले का आपसी सामंजस्य ना होने का खामियाजा मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से नगर को अघोषित विद्युत की कटौती से निजात दिलाने की मांग की गयी है।
विज्ञापन