फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जागरूकता से ही जनसंख्या वृद्धि पर लगेगा अंकुश

जागरूकता से ही जनसंख्या वृद्धि पर लगेगा अंकुश

Thu, 12 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता से ही जनसंख्या वृद्धि पर लगेगा अंकुश
सम्मेलन
जौनपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को जिले भर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जनसंख्या रोकने के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी से जनसंख्या वृद्धि रोकने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में रैली निकाल परिवार नियोजन के लिए जनता को जागरूक किया गया। रैली रामपुर हनुवाडीह होते हुए सीएचसी परिसर में आकर एक सभा में तब्दील हो गई। अधीक्षक ने परिवार नियोजन के विभिन्न तरीके एव परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एचईओ केदार नाथ चौधरी, बीसीपीएम अखिलेस कुमार, चिंता देवी, किरन उपाध्याय, मीरा यादव आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन

जलालपुर: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकाली। बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज कुमार के देखरेख में कर्मचारियों व आशाओं ने रैली निकालकर महिमापुर बाजार, गांव व गोमतीनगर तक गए। मनोज कुमार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। रैली में शामिल होने वालों में डॉक्टर अजित यादव, डॉक्टर महजबी आरा, एचईओ राकेश चौबे, राजेश सिंह, आप्टम दिनेश सिंह, योगराज, दिनेश चौधरी, माणिक चंद ,आशीष, ओमप्रकाश मौर्या, नेहा राय, अहकू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन: विश्व जनसंख्या दिवस पर ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित जागरुकता समारोह को संबोधित करते हुए एडीओ क्वापरेटिव दुर्ग बिजय सिंह ने कहा कि बंध्याकरण, टीके, दवा या निरोध दवाओं के प्रयोग से ही बढ़ती जनसंख्या पर रोक लग पाना संभव है। इसके लिए जागरुकता के साथ मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। डा. परमात्मा वर्मा, डाँ चन्द्रभान ने कहा कि बेतहासा बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। समारोह को शमशेर बहादुर यादव, सुशील प्रधान, विद्या देवी ने भी संबोधित किया। जनसंख्या वृद्धि रोकने को लेकर क्षेत्र मे प्रयासरत राहुल यादव, शमीद शाह और सुमित गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया। इस मौके पर आदेश मिश्र, राना यादव, सचिन यादव, परवेज अहमद, रामसुन्दर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षक सुभाष यादव व संचालन रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed