फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आज से ई-आफिस प्रणाली का दिया जाएगा प्रशिक्षण

आज से ई-आफिस प्रणाली का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
आज से ई-आफिस प्रणाली का दिया जाएगा प्रशिक्षण
जौनपुर। जल्द ही सरकारी दफ्तरों के कामकाज से कागज की छुट्टी होने वाली है। चिट्ठियों की आदान-प्रदान मेल के बजाय डाक से किया जाएगा। इसके लिए ई आफिस प्रणाली लागू की जानी है। इस प्रणाली को लागू करने से पहले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी आज से शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि ई-आफिस प्रणाली के बारे में विभागवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड की मास्टर ट्रेनर जया सोनकर 11 से 24 जुलाई तक कलेक्ट्रेट परिसर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगी। प्रशिक्षण दो सत्रों होगा। पला सत्र सुबह 10.30 से 12.30 और दूसरा दिन में एक से तीन बजे तक चलेगा। इसके तहत 12 जुलाई को जिला उद्यान विभाग व सहायक आबकारी आयुक्त और मत्स्य पालक विकास अभिकरणत, 13 को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियों, पंचायत व जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी दुग्ध संघ, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, 16 जुलाई को जिला क्रीड़ा अधिकारी, वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत, जिला सूचना अधिकारी, 17 को जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, 18 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत, नगरीय निकाय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 19 जुलाई को परियोजना अधिकारी नेडा, जिला युवा कल्याण, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक निदेशक बचत, 20 को जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, 21 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, 23 को बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम और 24 जुलाई को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed