फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को सिखाए खेती किसानी के गुण

किसानों को सिखाए खेती किसानी के गुण

Thu, 12 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसानों को सिखाए खेती किसानी के गुण
खुटहन(जौनपुर)। विज्ञान केंद्र बक्शा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बुधवार को दिदखोरा गांव में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को खेती किसानी का गुर सिखाया। मुख्य वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने धान के पुआल के प्रबंधन की जानकारी दी। बताया कि धान के पुआल को खेतों में मिट्टी के नीचे दबाकर जैविक खाद बनाया जा सकता है। डा. संदीप कुमार ने बताया कि खेत में अवशेष धान के पुआल को जलाने से सूक्ष्म जीवों के नष्ट होते हैं। जिससे मृदा उर्वरक क्षमता घटती है। धीरे-धीरे मिट्टी ऊसर होने लगती है। इससे भी बड़ी हानि प्रदूषण से होता है। उन्होने कहा कि पुआल प्रबंधन के अंतर्गत मशरूम का उत्पादन कर सकते है। प्रसार वैज्ञानिक डा. सुरेद्र प्रताप सोनकर ने फसल जलाने से दुष्परिणाम पर चर्चा की। वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार यादव ने मिट्टी की जांच मे मृदा नमूने लेने पर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान बिनय मिश्रा, राम बचन यादव, रमापति मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, उमेश कुमार मिश्रा प्रधान, कबिता मिश्रा, संगीता ,मालती, बिद्या, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed