फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धरना के बाद पीएचसी पर शुरू हुई स्वास्थ्य सेवा

धरना के बाद पीएचसी पर शुरू हुई स्वास्थ्य सेवा

Wed, 11 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
धरना के बाद पीएचसी पर शुरू हुई स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
मीरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य सेवा शुरू हो गई। स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना धरने पर बैठ गए। सुचना मिलने पर मछलीशहर स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक रफीक फारुकी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जज सिंह से ज्ञापन लेकर बताया की यहां डाक्टरो की नियुक्ति पहले कर दी गई है। अब स्वास्थ्य सेवा शुरू हो जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज का निर्माण 2008 में कराया गया था। इस तीस बेड के अस्पताल में काफी दिनों तक चिकित्सक की ही नियुक्ति नहीं हुई। एक डाक्टर की तैनाती की गई थी लेकिन अन्य स्टाफ नहीं होने के कारण वह भी कभी नहीं आए। मंगलवार को जज सिंह, मुकुंदी लाल, सुरेश पाण्डेय, प्रांजल सिंह, सविन्द, रविशंकर सोनी, पन्ने दुबे व मुकुंदी सिंह के साथ अस्पताल की मेन गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सीएचसी मछलीशहर के अधीक्षक रफीक फारुकी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया की अस्पताल पर चिकित्साधिकारी संजय सिंह पटेल, फार्मासिस्ट नरसिंह यादव, सुशील त्रिवेदी व वार्ड ब्वाय कमनेंद्र जमाल अंसारी को नियुक्त कर दिया गया है। दोपहर एक बजे सीएमओ जौनपुर डा. रामजी पाण्डेय मौके पर पहुंच गए। उन्होने जुस पिलाकर अन्ना का अनशन खत्म कराया। अनशन खत्म होेने के बाद ओपीडी शुरू हो गई।


पहले दिन 75 मरीजों की जांच
मीरगंज। कई वर्षो से डाक्टरों के बिना बदहाल स्थिति में पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार से उपचार शुरू हो गया। पहले ही दिन 75 मरीज देखे गए। मीरपुर गांव की सोनी पत्नी दिलीप बनवासी की डिलवरी कराई गई। वैसे तो स्वास्थ्य केन्द्र बनकर पहले से तैयार है। पर डाक्टरों के रहने के लिए आवास पूरी तरह तैयार नहीं है। मेन गेट भी नहीं लग पाया है। जिसे दस दिन के अन्दर ठीक कारने का भरोसा सीएओ ने दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed